नई दिल्ली, एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 26-28 जनवरी के दौरान पहाड़ी राज्यों में बारिश व बार्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, 27 से 28 जनवरी के दौरान उत्तर भारत और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश, बिजली कड़कने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस रहा, हरियाणा, उत्तर पश्चिम राजस्थान में कुछ जगहों पर, दिल्ली में कई जगहों पर 5-9 डिग्री, दक्षिण राजस्थान में कुछ जगहों पर, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, मेघालय में कुछ जगहों पर, बाकी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
27 और 28 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक बारिश/बर्फबारी, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की संभावना है।
इसके अलावा, 27 जनवरी को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में और 27 व 28 जनवरी को उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 व 25 तारीख को तथा केरल, माहे में 26 तारीख को बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की संभवना है। साथ ही, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 24 और 25 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

More Stories
महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों की जांच में मिली खामियां; पनीर का लिया गया सैंपल
रायपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला, खेत में डुबोकर ली जान; 24 घंटे में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में LPG का नया दौर: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी का दावा