दुर्ग। जिले में सड़क सुरक्षा महीना चल रहा है। इस दौरान शुक्रवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बिना हेलमेट पहले बाइक चलाते दिखे। ऐसे ही शहर में घूमने रहे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया है।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि, जब आम नागरिकों पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, तो मंत्री और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती ? हेलमेट लगेगा तो बाहुबली का चांद का मुखड़ा नहीं दिखेगा न। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मंत्री गजेंद्र यादव की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने मंत्री गजेंद्र यादव के बिना हेलमेट बाइक चलाने पर गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि, ट्रैफिक नियम क्या सिर्फ आम जनता के लिए ही हैं?
दुर्ग पुलिस जहां आम लोगों के चालान तुरंत काट देती है, वहां एक मंत्री के बिना हेलमेट बाइक चलाने पर पुलिस की चुप्पी सवालों के घेरे में है। कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि, मंत्री जी हेलमेट तो लगा लेते, आप पर कौन करेगा कार्रवाई?

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!