अमिताभ बच्चन की हाइट 6 फीट से भी ज्यादा है। लंबाई के मामले में लोग उनकी तारीफ करते हैं। ज्यादातर लड़के उनके जैसी हाइट पाना चाहते हैं। हालांकि उनके लिए यह परेशानी का सबब बन चुकी है। कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे हाइट की वजह से उन्हें सीनियर्स से मार खानी पड़ती थी। अपनी छोटी हाइट से परेशान एक कंटेस्टेंट को बिग बी अपने स्कूल के दिनों का किस्सा सुना रहे थे।
बिग बी ने कंटेस्टेंट को सुनाया किस्सा
अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के दौरान कंटेस्टेंट्स के साथ खूब हंसी-मजाक करते हैं। वह अपनी जिंदगी और परिवार से जुड़े किस्से भी सुनाते रहते हैं। लेटेस्ट एपिसोड के दौरान उन्होंने एक इंट्रेस्टिंग घटना बताई। शो में आईं कंटेस्टेंट काश्वी का रिपोर्ट कार्ड देखकर अमिताभ बच्चन को पता चलता है कि उन्हें अपनी हाइट पसंद नहीं। अमिताभ बच्चन उससे पूछते हैं कि उन्हें अपनी हाइट क्यों पसंद नहीं। इस पर वह बताती हैं कि क्लास में उनकी हाइट सबसे कम है। बिग बी मजाक करके कहते हैं कि लंबी हाइट की वजह से स्कूल के दिनों में उन्होंने काफी मुश्किलें झेली हैं।
खाते थे स्कूल में मार
अमिताभ बच्चन बताते हैं, हमारे स्कूल में बॉक्सिंग जरूरी थी। अपनी हाइट की वजह से मुझे सीनियर्स की लिस्ट में डाल दिया जाता था। बहुत मार खाता था स्कूल में क्योंकि मैं लंबा था। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं। हाल ही में उनके बेटे अभिषेक बच्चन को फिल्म फेयर ओटीटी बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। बिग बी ने इस पर बेटे के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा कि लोग ने अभिषेक का बहुत मजाक उड़ाया लेकिन उन्होंने बिना बड़ी-बड़ी बातें किए खुद को साबित किया।

More Stories
MCB पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 3 अधिकारियों का तबादला, झगराखांड-चिरमिरी-जनकपुर थानों की बदली कमान
बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी! निर्मला सीतारमण जल्द करेंगी हाई-पावर कमेटी का ऐलान, 2047 के लिए बनेगा रोडमैप
Bollywood Wrap Up: 27 की उम्र में Ananya Raj का निधन, ‘Awarapan 2’ ने मचाया धमाल, जावेद अख्तर का Zardari पर तंज