April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष निर्विरोध नियुक्त हुए इरफान शेख, उपाध्यक्ष नृपनिधी पाण्डेय वा सचिव हेमंत वैष्णव

संगठन विस्तार पर हुई चर्चा..

जिलाध्यक्ष बलराज नायडू जी की उपस्थिति में बैठक संपन्न

महासमुंद – सरायपाली// अविनाश साहू :

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम जी के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष बलराज नायडू जी की उपस्थिति में सरायपाली ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक स्थानीय वन विभाग रेस्ट हाउस सरायपाली में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद जिला अध्यक्ष बलराज नायडू द्वारा की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूत रणनीति पर गहन चर्चा की गई।

आज की बैठक में उपस्थित जिला के पदाधिकारियों और ब्लॉक के सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को अधिक प्रभावशाली एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई l

बैठक में जिलाध्यक्ष बलराज नायडू की उपस्थिति में ब्लॉक इकाई अध्यक्ष के लिए निर्विरोध मोहम्मद इरफान शेख को चुना गया साथ ही उपाध्यक्ष पद पर नृपनिधि पांडे वा सचिव पद के लिए हेमंत वैष्णव को नियुक्त किया गया है.

नव नियुक्त अध्यक्ष ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए काम करना है एवं उन्होंने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें।

बैठक में उपस्थित जिला से आए पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष बलराज नायडू जी के साथ कीर्ति महाराज वा सुखदेव वैष्णव उपस्थित रहे.

सरायपाली के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लहरे, नृपनिधि पांडे, संजय प्रधान, आयुष साहू, अभिनय शाह, सुनील महापात्र, सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे। संगठन के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन के विस्तार हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई।

बैठक के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया एवं आगामी त्यौहार राष्ट्र पर्व गणतंत्र दिवस मनाने एवं शांति पूर्ण तरीके से कवरेज करने का आग्रह किया.