नई दिल्ली. चीन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट BF.7 के मामलों में तेजी से हो रहे इजाफे ने चिंताओं में इजाफा कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में हर दिन करीब 10 लाख नए केस मिल रहे हैं और 5,000 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। यही नहीं कहा तो यहां तक जा रहा है कि अप्रैल में नए केसों की संख्या हर दिन 4.7 लाख तक पहुंच सकती है। इस बीच कोरोना के मामलों ने भारत में भी टेंशन बढ़ा दी है। बुधवार को हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने मीटिंग की थी और फिर कल पीएम नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय मीटिंग की थी। यही नहीं लगातार तीसरे दिन आज फिर मीटिंग है। यह बैठक स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बुलाई है।

More Stories
MCB पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 3 अधिकारियों का तबादला, झगराखांड-चिरमिरी-जनकपुर थानों की बदली कमान
बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी! निर्मला सीतारमण जल्द करेंगी हाई-पावर कमेटी का ऐलान, 2047 के लिए बनेगा रोडमैप
Bollywood Wrap Up: 27 की उम्र में Ananya Raj का निधन, ‘Awarapan 2’ ने मचाया धमाल, जावेद अख्तर का Zardari पर तंज