रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बकुलाही इस्पात संयंत्र में हुए हादसे की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित इस्पात संयंत्र में हुए दर्दनाक हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान हुए विस्फोट में श्रमिकों के असमय निधन से मन गहरा आहत है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को बेहतर उपचार हेतु सिम्स, बिलासपुर में भर्ती कराया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के नाते मैंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव उत्तम चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा बलौदाबाजार कलेक्टर से चर्चा कर पूरे मामले की गंभीर जांच और दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

More Stories
Khan Sir Controversy: तेज प्रताप यादव ने की खान सर की गिरफ्तारी की मांग, JDU नेता बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा
बिजली बिल का बड़ा झटका! 1 जुलाई से महंगी होगी बिजली, महंगाई की डबल मार से आम आदमी परेशान
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक