रायपुर। साय सरकार ने 10 मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने की घोषणा की है, उन्होंने x पोस्ट में लिखा, कल बलरामपुर के पास हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तत्काल राहत एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी।
प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो और सड़क सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हरसंभव और प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएँ।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप