इंदौर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और बीमारियों को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि लोग पानी पीकर मर रहे हैं और इसे स्मार्ट सिटी व अर्बन मॉडल बताया जा रहा है। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है और उसे इस पूरे मामले की जवाबदेही लेनी चाहिए।
शनिवार को इंदौर पहुंचे राहुल गांधी ने सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर दूषित पानी से बीमार हुए मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे भागीरथपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। दोनों परिवारों को उन्होंने आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान किए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र