आरोपी द्वारा पानी भरकर लाते समय रास्ते में किया गया महिला से छेड़छाड़
रिपोर्ट करने के 03 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा
बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :
दिनांक 07/09/2022 को प्रार्थीया ने चौकी में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 30 वर्षीय पुत्री जो जन्म से बहरी गूंगी है सुबह घर से पानी भरने के लिए बोरिंग गई थी। रास्ते में आरोपी अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत कर छेडछाड करने लगा। पीड़िता घर पहुंच कर इशारों के माध्यम से घटना की बात बताई एवं आरोपी के पास ले जाकर उसकी पहचान कराई। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर धारा 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं कार्यवाही हेतु जारी दिशा निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुए चौकी लवन पुलिस टीम द्वारा तत्काल रवाना होकर आरोपी सरोज कुमार रात्रे उम्र 36वर्ष, निवासी ग्राम धाराशिव, चौकी लवन थाना कसडोल को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने एवं अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में, सउनि नरेंद्र मारकंडेय, प्र.आर. विनोद बांधे एवं भारत भूषण पठारी का विशेष योगदान रहा।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र