टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ दर्शकों को काफी पसन्द आता है. शो में ‘तिवारी जी’ का रोल रोहिताश गौड़ निभाते है. शो में ‘तिवारी जी’ और ‘गोरी मैम’ के बीच होने वाली प्यारी भरी बात लोगों को भाती है. असल जिंदगी की बात करें तो एक्टर गौड़ शादीशुदा है और दो बेटियों के पिता है. चलिए आपको बताते है उनकी बेटियां क्या करती है.
रोहिताश गौड़ रियल लाइफ में दो बेटियों के पिता है और उनकी पत्नी का नाम रेखा है. रोहिताश की बेटियों के नाम गीति और संजिती गौड़ है. अक्सर एक्टर अपनी बेटियों के साथ रील्स वीडियो बनाते है. एक्टर की बड़ी बेटी गीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. गीति अपनी ग्लैमरस तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है. अपने इंस्टा बॉयो में उन्होंने खुद को आर्टिस्ट बताया है. इंस्टा पर उनके 9753 फॉलोअर्स है. वेस्टर्न औऱ एथनिक ड्रेस में वो काफी हसीन लगती है. किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है वो.
वहीं, रोहिताश गौड़ की छोटी बेटी संजिती गौड़ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 6470 लोग फॉलो करते है. संजिती ने इंस्टा पर अबतक 155 पोस्ट किए है. उनके इंस्टा पर उनके परिवार के साथ तसवीरें भी मौजूद है. साथ ही उन्होंने कई मिरर-सेल्फी भी पोस्ट किए है. बता दें कि उनकी पत्नी रेखा कैंसर रिसर्च के लिए काम करती है. एक्टर उनके साथ खूब सारी तसवीरें पोस्ट करते रहते है.
गौरतलब है कि रोहिताश गौड़ चंडीगढ़ के कालका के रहने वाले है. उन्होंने 1997 में जय हनुमान सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. 2001 में आई फिल्म वीर सावरकर से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा. आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके में भी रोहिताश ने अहम किरदार निभाया था.

More Stories
Sonam Kapoor Birthday: कभी डायरेक्टर बनने का था सपना, आज बनीं बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश फैशन आइकन
38 की उम्र में भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं नेहा कक्कड़, जानिए उनकी 112 करोड़ की संपत्ति और लग्जरी कार कलेक्शन
जून में रिलीज होंगी 90s के एक्टर्स की धमाकेदार फिल्में, ओटीटी और थिएटर्स में मचाएंगी धूम