इंदौर। इंदौर शहर के निपानिया इलाके में सड़क बनाते समय नर्मदा की पाइप लाइन फूट गई। इसके बाद पाइप लाइन से पानी का बड़ा फव्वारा उठने लगा और आस-पास के इलाके में चारों तरफ पानी भर गया। जानकारी के मुताबिक सिक्का स्कूल के करीब यह पाइप लाइन फूटी है।
पानी का बड़ा फव्वारा उठता देख इलाके के लोगों की भीड़ यहां जमा हो गई थी। कुछ ही देर के अंदर सड़क और खाली जगह पर पानी भर गया। इस मामले में सड़क का काम कर रहे कर्मचारियों पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें इस पाइप लाइन के बारे में जानकारी नहीं थी। अब पाइप लाइन के ठीक होने तक इलाके के लोगों को नर्मदा का पानी सप्लाई नहीं हो सकेगा।

जानकारी के मुताबिक नर्मदा मेन लाइन की रबर निकलने से सुबह 10 बजे पानी का रिसाव हुआ, इस दौरान एक घंटा पानी बहता रहा। यहां पानी की मेन लाइन के साथ ही तीन सब लाइन गुजर रही है। मेन लाइन की रबर ज्वाइंट से निकल गई, इससे पानी बहा। लाइन को बंद कर दिया गया है। इसे सुधरने में एक दिन लगेगा, ऐसे में पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ेगा। यहां सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

More Stories
न्यू डेल्ही स्वीट्स के कलाकंद में मच्छर! शिकायत के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए भेजा
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप : छात्राओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में शामिल हुए