ऑरमैक्स की लिस्ट का टीवी शोज के मेकर्स बल्कि दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। एक ओर जहां मेकर्स को ये समझ आता है कि उनके शोज को दर्शक कितना पसंद कर रहे हैं तो दूसरी ओर दर्शकों को ये देखने को मिलता है कि कौनसे टीवी शोज हैं, जिन्हें बाकी लोग भी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ऑरमैक्स की नई लिस्ट सामने आ गई है और इस बार लिस्ट में काफी हेर- फेर है। एक ओर जहां अनुपमा (Anupamaa) को तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सीधी टक्कर दे रहा है तो लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक या दो नहीं बल्कि 4 टीवी शोज हैं।
क्या है टॉप 10 शोज की लिस्ट
बता दें कि ऑरमैक्स हर हफ्ते सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे टीवी शोज की लिस्ट रिलीज करता है और ऐसे में अब 10-16 दिसंबर की लिस्ट सामने आ गई है। इस शो में इस बार किसने बाजी मारी है और कौन है टॉप 10 में, वो आपको दिखाते हैं।
1. अनुपमा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा
2. बिग बॉस 16, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कौन बनेगा करोड़पति 14 और इंडियन आइडल 13
3. गुम है किसी के प्यार में
4. द कपिल शर्मा शो
5. नागिन 6
6. भाग्य लक्ष्मी
इस हफ्ते क्या कुछ रहा खास
गौरतलब है कि अनुपमा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा, दोनों ही पहले नंबर पर हैं, क्योंकि दोनों को ही 71 पावर रेटिंग मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर बिग बॉस 16, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कौन बनेगा करोड़पति 14 और इंडियन आइडल 13 हैं। जबकि इसके बाद गुम हैं किसी के प्यार में, नागिन 6 और भाग्य लक्ष्मी हैं। याद दिला दें कि ‘तारक मेहता…’ बीते 14 सालों से मनोरंजन कर रहा है। वहीं दूसरी ओर बिग बॉस को 2 महीने आगे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा अनुपमा बीते लंबे वक्त से नंबर एक पर बना है।

More Stories
आराध्या बच्चन केस में हाईकोर्ट का बड़ा सवाल: क्या बच्चन परिवार का सरनेम और साख भी ‘ट्रेडमार्क’ है?
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का बड़ा बयान, बोलीं- ‘आज भी कई सवालों के जवाब बाकी’
Ravi Kishan: वायरल होने से परेशान पत्नी ने कहा- ‘कमरे में बंद कर देते हैं’, रवि किशन ने सुनाया मजेदार किस्सा