रायपुर//दि बीबीसी लाइव :
रायपुर के कलिंगा विश्वविद्यालय में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 18 छात्र घायल हो गए। कॉलेज में बवाल की खबर के बाद पुलिस के आला अधिकारी सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग अलग मामलों में अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं यूनिवर्सिटी को अभी के लिए बंद कर दिया गया है।
आपको बता दें कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के कोटनी में कलिंगा विश्वविद्यालय है जहां 19 दिसम्बर की शाम 5.30 बजे हास्टल में रहने वाले राहुल ध्रुव का प्रणय आशीष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच और फिर एक दूसरे से डंडे, लात घुसें से मारपीट करने लगे। काफी देर तक हुई इस मारपीट में जूनियर और सीनियर पक्ष के छात्रों को चोट आई।
इधर विवाद होता देख इसकी शिकायत मंदिर हसौद थाने में की गई। पुलिस मौके पर पहुंची औऱ काफी समझाइस के बाद छात्रों को शांत कराया गया। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों आई शिकायत पर सीनियर छात्रों की ओर से धारा 147,148,294,323,206 व जूनियर छात्रों की शिकायत पर 147,148,294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

More Stories
ड्यूटी के दौरान महिला वन रक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी; वन विभाग में आक्रोश, 3 आरोपियों पर मामला दर्ज
IND vs AFG: विराट-हार्दिक के बिना कैसी होगी Team India की प्लेइंग XI? इन 2 खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत
Pregnancy में Maggi खाने का मन हो तो घबराएं नहीं! डॉक्टर ने बताया कब सुरक्षित है और कब बन सकती है नुकसान की वजह