रायगढ़ जिले से कोसों दूर देहरादून से नाबालिक को किया सकुशल बरामद,किया परिजनों के हवाले!
धरमजयगढ़/दि बीबीसी लाइव/असलम खान
ऑपरेशन मुस्कान में धरमजयगढ़ पुलिस को हैट्रिक कामयाबी मिली है।जिसे लेकर महकमे में खास चर्चा बनी हुई है,वहीं धरमजयगढ़ पुलिस के कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।
बता दें छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। जिसमें गुम नाबालिग बालिकाओं की ऑपरेशन के तहत खोजबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ नन्दलाल पैंकरा के नेतृत्व में सक्सेस फुल ऑपरेशन मुस्कान जारी है।
जिसमें एक गुम बालिका को देहरादून से बरामद कर आज 20 दिसंबर को धरमजयगढ़ लाया गया है।विदित हो प्रकरण 7 अप्रैल 2022 की है। जहां नाबालिग बालिका के पिता आमापाली निवासी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी,जिसमें बताया था कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं बाहर ले गया है।
जिसपर धरमजयगढ़ थाना में अपराध क्रमांक 20/2022 धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी पैंकरा के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम उत्तराखंड रवाना हुई। जहां देहरादून से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर धरमजयगढ़ लाया गया।इस कार्यवाही में थानाप्रभारी की अगुवाई में सहायक एएसआई डेविड टोप्पो,कांस्टेबल साहनी,सहित महिला आरक्षक नीरा पैंकराआदि की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार