इंदौर : मध्य प्रदेश में पहली बार एमपीएल 35वीं नेशनल अंडर-9 ओपन और बालिका शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर पब्लिक स्कूल (आईपीएस) और ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आयोजन समिति के संरक्षक अचल चौधरी, अनिल फतेहचंदानी और डॉ. सुनील के सोमानी, टूर्नामेंट निदेशक; एवं आयोजन सचिव अंतरराष्ट्रीय मास्टर अक्षत खंपरिया ने बताया कि शतरंज खिलाड़ियों का यह “महाकुंभ” अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) और मध्य प्रदेश शतरंज तदर्थ समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा.
टूर्नामेंट 25 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 के दौरान इंदौर पब्लिक स्कूल परिसर, इंदौर में खेला जाएगा। प्रतिभागियों को 5 लाख रुपये का पुरस्कार पूल प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 50,000/- रुपये, द्वितीय पुरस्कार 36,000/- रुपये और तृतीय पुरस्कार 30,000/- रुपये दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता पहली बार मध्यप्रदेश को मिली है। अब तक भारत के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों से ओपन कैटेगरी में 195 और गर्ल्स कैटेगरी में 90 प्रतिभागियों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। अगले साल खेली जाने वाली विश्व अंडर-10 शतरंज चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ओपन और बालिका वर्ग से शीर्ष 2 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार