बरेली. थाना देवरनियां क्षेत्र में बैंक मित्र द्वारा एक युवक से एक लाख रुपए से अधिक की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। युवक का कहना है कि उसने जब बैंक वालों से पैसे जमा होने के बारे में पूछा तो बैंक वालों ने भी उसे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। देवरनियां थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर डांडी निवासी बलवीर सिंह पुत्र हीरा लाल का आरोप है कि उसने अपनी पुत्रवधू की मौत के बाद उसके बीमे की धनराशि से अपनी नातिन की एफडी कराने के लिए बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मकसूदनपुर के बैंक मित्र वसीम पुत्र अमजद शाह को चार माह पूर्व 1 लाख 5 हजार 200 रूपए दिए थे। पैसे देने के बाद जब उसने उक्त युवक से एफडी के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। बैंक वालों से इस बारे में जानकारी ली गई तो बैंक वाले भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इस मामले में पुलिस ने वसीम पुत्र अमजद शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर ने बताया कि वसीम पुत्र अमजद शाह हमारी बैंक का बीएलई नहीं है, हमारे बैंक के चार बीएलई हैं, जिसकी सूची बैंक में चस्पा है। इस मामले में देवरनियां इंस्पेक्टर इन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
ड्यूटी के दौरान महिला वन रक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी; वन विभाग में आक्रोश, 3 आरोपियों पर मामला दर्ज
IND vs AFG: विराट-हार्दिक के बिना कैसी होगी Team India की प्लेइंग XI? इन 2 खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत
Pregnancy में Maggi खाने का मन हो तो घबराएं नहीं! डॉक्टर ने बताया कब सुरक्षित है और कब बन सकती है नुकसान की वजह