दुर्ग. दुर्ग जिले के पुलगांव स्थित बाल सुधार गृह से दीवार फांदकर 7 नाबालिग फरार हो गए हैं. घटना 28 नवंबर की रात की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने 4 नाबालिग को बरामद कर लिया. फिलहाल 3 नाबालिग की तलाश जारी है.
जानकारी के मुताबिक, बच्चे दुर्ग जिले से बाहर चले गए हैं. इससे पहले भी कई बार यहां से बच्चे यहां से भाग चुके हैं. 1 महीने में यह दूसरी घटना है. इस घटना के बाद बाल सुधार गृह एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है. मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है.
बता दें कि पुलगांव स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 3 नवंबर को भी 3 अपचारी बालक निकल गए थे. उनमें हत्या, लूट जैसे गंभीर अपराध वाले नाबालिग भी शामिल हैं. वहीं 26 दिन के बाद दोबारा 28 नवंबर को 7 अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से भाग गए.

More Stories
खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों को उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव ने कीट वितरण कर बधाई दी
हमर क्लिनिक की स्टाफ नर्स ने कमरे में की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस
तबादले की हड़बड़ी में बड़ा खेल! जिस अधिकारी को अधिकार ही नहीं, उसके नाम से जारी हुआ फर्जी ट्रांसफर आदेश