रायपुर। CM साय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को जन्मदिन की बधाई दी। आगे सीएम साय ने लिखा, प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ एवं सुयशपूर्ण जीवन की मंगलकामना करता हूं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जन्म 25 नवम्बर 1968 को रायपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम अभय राम साव और माता का नाम प्रमिला साव हैं।
अरुण साव का विवाह 17 अप्रैल 2000 को मीना साव से हुआ। उनके एक पुत्र हैं। साव ने मुंगेली के बी.एस.एन.जी. कॉलेज से बी.कॉम. और बिलासपुर के के.आर. लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है। किसान परिवार से आने वाले उप मुख्यमंत्री साव पेशे से अधिवक्ता रहे हैं।

More Stories
रायपुर सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी: बंदियों की कलाई पर सजेगा राखी का धागा, 3 स्तर की जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
Nepal Flood: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, ऐसे मिलेगी तुरंत मदद
रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! खाना खाने के बाद 3 सगी बहनों की मौत, इंदौर से शव लाते वक्त तीसरी ने भी तोड़ा दम