सरायपाली// अविनाश साहू :
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हादसों को रोकने और जनता को जागरूक करने के लिए आज पुलिस प्रशासन और BSCPL Aurang Tollway Private Limited (टोल प्लाजा टीम) ने संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान चलाया।
यह महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान में ऐस डी औ पी (SDOP) ललिता मेहर और टोल के मैनेजर पवन प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में संचालित की गई। इस अभियान में टीम की अगुवाई कंट्रोल रूम खम्हारपाली के एग्जीक्यूटिव नवीन सैनी ने किया। नवीन सैनी ने अपनी हाईवे जांच चौकी टीम के साथ पुलिस टीम का सक्रिय रोप से सहयोग किया।
अभियान के दौरान, टीम ने राजमार्ग पर मौजूद दोपहिया, चार पहिया और अन्य वाहनो के चालकों को निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जागरूक किया जिसमे-
• हेलमेट की अनिवार्यता : बिना हेलमेट ड्राइविंग के खतरों के बारे में बताया गया।
• नियमों का पालन : रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ओवर-स्पीडिंग से बचने की सख्त हिदायत दी गई।
• सुरक्षित ड्राइविंग : पैम्फलेट्स बाँटकर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के तरीके समझाया गया.
* कार चालकों को सीट बैलट पहनकर कार चलाने, सफर के दौरान वाहन के कागजात साथ रखने और हाईवे पर सिग्नल और दिशा निर्देश का पालन करने जानकारी दी गई.
इस पूरे अभियान के दौरान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई भी की गई, जिससे जागरूकता और प्रवर्तन का सीधा संदेश दिया जा सके। यह अभियान NH-53 को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया गया है, साथ ही भविष्य में भी आम जनता की सुरक्षा के लिए टीम द्वारा जागरुकता अभियान चलाने की बात की गई है.

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल