April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अंबिका हॉस्पिटल में अनेकों अनियमितताएं, निलंबन की कार्यवाही..

एक बार फिर किया गया आयुष्मान योजना निलंबित..

सरायपाली // अविनाश साहू :

सरायपाली से लगा हुआ ग्राम खरखरी NH 53 स्थित अंबिका हॉस्पिटल के विरुद्ध मिल रही शिकायतों और अनियमितताओं पर आखिरकार जिला स्वस्थ्य अधिकारी की टीम द्वारा आकस्मित निरीक्षण कर जांच और कार्यवाही की गई है.

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत निजी अस्पताल जिसमें अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी स्थित है, इनके द्वारा लगातार योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के कारण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से 03 माह के लिये निलंबित कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों पर आज जांच की गई. अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ईलाज की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सालयों में पात्रता अनुसार मरीज को चिकित्सकीय सुविधा निर्धारित पैकेज के तहत् नियमानुसार निःशुल्क प्रदान किया जाता है।

आपको बता दें की इसके पूर्व भी जिले की टीम द्वारा सोनोग्राफी जांच भी सील कर दिया था. उक्त उपकरण को चलाने के लिए कोई योग्य technician के बगैर ही संचालित किया जा रहा था.

अम्बिका अस्पताल के संचालक भूषण नायक के द्वारा योजना में भारी गडबडी की अशंका के चलते योजना से पंजीकृत अस्पताल मरीजों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईलाज नहीं करता और आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज करने से मना करता है इसकी शिकायत पर कार्यवाही की गई है.

उल्लेखनीय है कि अंबिका हॉस्पिटल का पहले भी विवादों का नाता रहा है . उक्त अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ द्वारा थाना सरायपाली में बंधवा मजदूरी कराने का आरोप लगाया था और थाना प्रभारी द्वारा फटकार भी लगाई जा चुकी है .

CMHO महासमुंद द्वार बताया गया है कि आम जन को अगर कोई योजना का लाभ नहीं देता है तो तत्काल टोल फ्री नंबर 104 पर अथवा लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करें, साथ ही योजना संबंधी विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते है।