मध्यप्रदेश के दतिया जिले में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है. ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज बसई ग्राम में बड़ी कार्रवाई की है. पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी नीरज शर्मा को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
पंजाब नेशनल बैंक की बसई शाखा के कर्मचारी नीरज शर्मा ने मंगल सिंह लोधी नामक ग्रामीण से 1 लाख के लोन की शेष राशि खाते में डालने के एवज में 20 हजार की रिश्वत की मांग की थी.
जिसके बाद मंगल लोधी ने ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस से सम्पर्क किया. लोकायुक्त पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए बैंक कर्मचारी को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार