June 27, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत सरायपाली में प्रशिक्षण का आयोजन

कार्यालय तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिष्ट्रीकरण अधिकारी..

महासमुन्द – सरायपाली // अविनाश साहू :

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सरायपाली के मार्गदर्शन में दिनांक 3.11.2025 को आइ ई.एम.बी.एच स्कूल कुटेला में बूथ लेवल अधिकारी तथा बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में प्रथम पाली में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न मास्टर ट्रेनर द्वारा आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा आगामी कार्य योजना पर चर्चा करते हुए सभी प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया ।

इसी तारतम्य में द्वितीय पाली में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न दलों की प्रतिनिधि उपस्थित थे.

उक्त प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी तथा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुपमा आनंद एवं तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीधर पंडा द्वारा बूथ लेवल एजेंट के कर्तव्य एवं कार्यक्षेत्र को बताया गया एवं सभी मास्टर ट्रेनर द्वारा तक‌नीकी जानकारी दी गई।

उक्त प्रशिक्षण में नायब तहसीलदार हरिप्रसाद भोय तथा जिला से आए हुए निरीक्षण कर्ता अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री तेजपाल सिंह ध्रुव की विशेष उपस्थिति रही।

प्रशिक्षण को सफल बनाने में मास्टर ट्रेनर श्री सतीश स्वरूप पटेल श्री टीकाराम चौधरी, श्री शैलेंद्र नायक श्री निर्मल प्रधान श्री किशोर पटेल श्री ललित कुमार साहू तथा निर्वाचन शाखा से चूड़ामणि चौधरी तथा त्रिनाथ पटेल का एवं समस्त विभागीय कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।