कोरबा. कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक के केबिन में फंसे चालक के शव को घण्टों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.
घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया के पास देर रात लगभग 1.30 बजे एक धान लदे और एक कोयला लदे ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे चालक को निकालने की कवायद शुरू की गई. घंटों चले रेस्क्यू के बाद तड़के लगभग 5 बजे ट्रक में फंसे चालक के शव को किसी तरह बाहर निकाला गया.

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन