कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया. यहां साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग लग गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि फैक्टरी से 5 लोगों को सकुशल निकाला और छह लोग घायल हुए हैं.
दरअसल, पूरी घटना पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना फजलगंज में स्थित एसके इंडस्ट्रीज फैक्टरी गड़रियनपुरवा चौकी क्षेत्र की है. जहां फैक्ट्री में साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने का काम होता है. फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची.
कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया. घटना में 11 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया है. अग्नि कांड में 6 लोग घायल हुए हैं. जबकि तीन लोगों की मौत हो गई. दो लोगों का इलाज जारी है और एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है.
इस हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है.
सीएम योगी ने जनहानि पर दुख व्यक्त किया. साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
उन्होंने घायलों का समुचित उपचार कराए जाने को लेकर निर्देश दिए हैं.

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत