करीब 50 सीसीटीवी फुटेज एवं 100 से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर मुख्य आरोपी तक पहुंची पुलिस
बलौदाबाजार-भाटापारा/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :
मामला दिनांक 18.08.2022 का है जहां फर्जी ट्रक क्रमांक AP 39 Y 0689, के चालक सौम्या रंजन मलिक निवासी उड़ीसा ने अपने वाहन में भाटापारा के विभिन्न दाल मिल पोहा मिल से 180819 रुपया का पोहा,दाल, मूंग दाल ,काबुली चना, मटर ,गुड, को लोड कर भुवनेश्वर उड़ीसा के लिए निकला था जो गंतव्य स्थान पर ना पहुंचा कर अन्यत्र कहीं बिक्री कर दिया प्रार्थी विकास अग्रवाल पिता किशन अग्रवाल उम्र 40 वर्ष निवासी संजय वार्ड भाटापारा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 465/2022 धारा 407 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया!
प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी एवं ट्रांसपोर्टर को उपलब्ध कराएं मोबाइल नंबर के सीडीआर एवं प्राप्त सीडीआर के रूट टावर लोकेशन पर बरपाली टोल प्लाजा व रंगमतिया टोल प्लाजा उड़ीसा को चेक किया गया। जिसमें दिनांक15.08.2022 को फर्जी ट्रक छत्तीसगढ़ की ओर आते दिख रहा था।
उक्त ट्रक में लगे फास्टैग के आधार पर ट्रक का वास्तविक नंबर व मालिक का पहचान किया गया तथा सीबीआर से प्राप्त नंबर को ट्रेस करने पर वाहन के मालिक आरोपी संबित कुमार खटोई पिता सुबल खटोई उम्र 23 वर्ष ग्राम बांगुरिगांव थाना काकटपुर जिला पूरी उड़ीसा को उसके किराए के मकान भुवनेश्वर उड़ीसा से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने ट्रक ड्राइवर प्रकाश कुमार राम उर्फ कल्लू पिता पदमा लावा उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कोयपदा, थाना काकटपुर जिला पुरी के साथ मिलकर दो ट्रकों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घटना को अंजाम देना बताया।
धोखाधड़ी से अर्जित उक्त संपत्ति को शिवा चरण साहू निवासी चाक छोरी थाना निमापाड़ा के पास बिक्री करना बताया!
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल ट्रक क्रमांक AP 30 Y 5080, एवं ट्रक क्रमांक AP 30 Y 0282, एमजी ग्लोस्टर कार क्रमांकOD 02 BQ 5453, साथ ही 2 नग मोबाइल हैंडसेट, 4 नग सिम कार्ड, कूट रचित किए दस्तावेज को जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस संपूर्ण कारवाही में स उ नि जीवन लाल वर्मा , प्रधान आरक्षक नरेन्द्र निषाद , प्रधान आरक्षक भूखन वर्मा, संजय सोनी, आरक्षक सनत चेलक, इंद्र कुमार सोनी एवं साइबर सेल के कुमार जायसवाल अजय यादव का विशेष योगदान रहा

More Stories
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल से कांकेर जिले में विकास की नई लहर, ट्रामा सेंटर, वित्तीय साक्षरता लैब और आदिवासी संस्कृति संस्थान का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से छत्तीसगढ़ में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर और अन्य क्षेत्रों को बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी में जनगणना ड्यूटी का विरोध, शिक्षकों ने उठाई ये मांगें: 43 डिग्री तापमान में डोर-टू-डोर सर्वे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक