रायपुर. भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बिजली दफ्तर का घेराव किया। बिजली बिल वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दोपहर एक बजे बिजली दफ्तर का घेराव कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं की बीच झड़प देखने मिली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत समेत पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें पूर्व विधायम नंदकुमार साहू, वरिष्ठ नेता मोतीलाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ,युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रवक्ता अमित साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, लक्ष्मी वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेताओं थे।

More Stories
MCB पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 3 अधिकारियों का तबादला, झगराखांड-चिरमिरी-जनकपुर थानों की बदली कमान
बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी! निर्मला सीतारमण जल्द करेंगी हाई-पावर कमेटी का ऐलान, 2047 के लिए बनेगा रोडमैप
Bollywood Wrap Up: 27 की उम्र में Ananya Raj का निधन, ‘Awarapan 2’ ने मचाया धमाल, जावेद अख्तर का Zardari पर तंज