बालोद। दुर्गा पंडाल के निर्माण में जुटे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना रात करीबन 3 बजे दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक की है. दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, दिनभर लोगों की आवाजाही को देखते हुए दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक पर रात के समय 8 से 9 युवक दुर्गा पंडाल के निर्माण में जुटे थे. इस दौरान ग्राम घोठिया निवासी 19 वर्षीय डेमन उर्फ डेविड रावटे पिता अजित रावटे एलटी लाइन के तार से सम्पर्क में आने के बाद नीचे गिर गया।
युवक को तत्काल शहीद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया. सूचना पर पहुंची दल्लीराजहरा पुलिस पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को रवाना किया. सुबह परिजनों को शव सौंपने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

More Stories
Gen Z पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर! Reels बनाम राहुल का डायलॉग, 2028 से पहले युवाओं को साधने की सियासी जंग तेज
महतारी वंदन से लखपति दीदी तक: CM साय का बड़ा संदेश, नारी शक्ति से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पर्यटन में बड़ा मौका! 10 कैटेगरी में मिलेंगे ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’, ₹11 हजार और सम्मान