नई दिल्ली. भाजपा ने सितंबर 2021 में CM विजय रूपाणी और पूरी कैबिनेट को बदल दिया था। देश में किसी पार्टी ने चुनाव से एक साल पहले सरकार की ऐसी सफाई कभी नहीं की थी।
गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साथ 14 महीने पहले सूबे की सरकार में महाबदलाव का साहसिक फैसला फिर चर्चा में है। पार्टी ने सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ सभी 22 मंत्रियों को भी हटा दिया था। देश में किसी भी पार्टी ने चुनाव से एक साल पहले अपनी सरकार की ऐसी सफाई कभी नहीं की थी।
मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र पटेल ने जब शपथ ली, तो रूपाणी सरकार का एक भी मंत्री या दिग्गज नेता नए मंत्रिमंडल में नहीं था। 27 साल से सत्ता में काबिज भाजपा ने एंटी इनकम्बेंसी की काट के लिए सरकार में सभी चेहरे नए कर दिए थे। इनके साथ न तो कोई विवाद चस्पा था, न कोई चर्चित अतीत। यही नहीं, इस बार टिकट वितरण में 182 में भी 103 नए चेहरों को टिकट दिया गया। पांच मंत्रियों और कई दिग्गजों समेत 38 सिटिंग MLA के टिकट काट दिए गए।

More Stories
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत
सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ के मेकर्स को फिल्म लिंक हटाने का आदेश
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए VVS लक्ष्मण, बोले- हर मैच और प्रैक्टिस से सीख रहा है यह युवा सितारा