लखीसराय, बिहार में लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र में ट्रक और बोलेरो के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि पचना रोड मोड़ के समीप बाईपास पुल के निकट शुक्रवार की देर रात ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हो गयी। बोलेरो पर सवार दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और सदर अस्पताल में भती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के अमहारा थाना क्षेत्र के दीघा गांव निवासी जुगल किशोर मांझी और धीरज कुमार के रूप में की गयी है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन