रायपुर. एक 8 साल की बच्ची अपने ही घर के सामने से लापता हो गई। गायब होने के कुछ देर पहले तक वो घर वालों की नजर के सामने थी। खेल रही थी मगर कुछ ही मिनट के बाद वो वहां नहीं थी। अब तीन दिन हो गए बच्ची का कोई अता-पता नहीं है। परिजनों को शक है कि किसी ने उनकी बच्ची का अपहरण कर लिया है।
इस मामले में विधानसभा थाने की पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया है। गुमशुदा बच्ची की तलाश की जा रही है। ये बच्ची बुधवार की शाम करीब 6 बजे सड्डू के बीएसयूपी कॉलोनी से लापता हुई। यहीं इसका घर भी है। बच्ची की मां अल्पना ने बताया कि उसे शक है एक सफेद रंग की कार में आए शख्स उनकी बेटी को उठा ले गया है।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं