रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने महतारी एक्सप्रेस नहीं मिलने के कारण गर्भवती महिला की मौत के लिए राज्य सरकार और उसके स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच के सत्ता संघर्ष में कहीं नवजात शिशुओं की जान जा रही है तो राज्य में कई जगह गर्भवती महिलाओं की जान जा रही है। कांग्रेस सरकार की आंतरिक कलह की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने दम तोड़ दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री के गृह नगर अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही के कारण 4 नवजात शिशुओं की मौत की हृदय विदारक घटना के बाद अब कोरबा में एक गर्भवती महिला की जान इसलिए चली गई क्योंकि उसे महतारी एक्सप्रेस उपलब्ध नहीं कराई गई।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन