June 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अजय देवगन ने काजोल की फिल्म सलाम वेंकी की तारीफ की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल की फिल्म सलाम वेंकी की तारीफ की है।
रेवती के निर्देशन में बनीं काजोल की फिल्म सलाम वेंकी रिलीज हो गयी है। अजय देवगन ने सलाम वेंकी देखने के बाद इस फिल्म की तारीफ की है।अजय ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने काजोल के काम की जमकर तारीफ की है।
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजोल की एक फोटो पोस्ट की है, जिस पर लिखा है, ‘काजोल, जिसने मेरी जिंदगी बड़ी कर दी। आप इस फिल्म में शानदार हैं। अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, ‘सलाम वेंकी ने मुझे इमोशनल कर दिया है। यह बहुत खास है। पूरी टीम का काम दिखता है। खासकर रेवती और विशाल जेठवा का। कास्ट एंड क्रू को मेरी शुभकामनाएं’।