रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ़्तार का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है। रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आए दिन तेज रफ़्तार के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं।
इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों के बीच राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे के समय कार में 5 युवक सवार थे।
दो युवकों की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में देर रात वीआईपी रोड पर रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया। जहां तेज रफ्तार महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुआ है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक