मरार कसही बाहरा हाई स्कूल में मिला शिक्षक नियुक्ति का लाभ
महासमुंद । राज्य शासन द्वारा लागू युक्तियुक्तकरण नीति से महासमुंद जिले के शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। इस नीति का प्रभाव शासकीय हाई स्कूल मरार कसही बाहरा में विशेष रूप से देखने को मिला है, जहां शिक्षकों की नई व्यवस्थापन में सुधार के साथ शिक्षा की नई रोशनी पहुंची है। शिक्षक भानू चंद्राकर ने बताया कि पूर्व में इस विद्यालय में मिडिल और हाई स्कूल के लिए केवल चार शिक्षक पदस्थ थे, जो दोनों स्तरों पर शिक्षण का कार्य संभालते थे। हाई स्कूल में कोई भी विषय-विशेषज्ञ शिक्षक पदस्थ नहीं था, जिससे विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
शासन की युक्तियुक्तकरण योजना के अंतर्गत अब हाई स्कूल स्तर पर हिंदी एवं अंग्रेज़ी विषयों के व्याख्याताओं की पदस्थापना की गई है। इससे विद्यार्थियों को अब विषयों की गहरी समझ मिल रही है और कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता में बेहतर सुधार परिलक्षित हो रहा है। हाई स्कूल में वर्तमान में 39 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जो अब नियमित रूप से स्कूल आ रहे हैं। शिक्षकों की उपलब्धता से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी संतोष का माहौल है।

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच