गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. दूसरे चरण में 14,975 बूथों पर इस समय मतदान चल रहा है. इसमें 1.13 लाख चुनाव कर्मचारी तैनात हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने साबरमती विधानसभा क्षेत्र के रानिप में निशान पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पैदल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने रास्ते में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.
पीएम नरेंद्र मोदी मतदान करने के दौरान लाइन में लगे. पीएम को देखते ही मतदानकर्मी खड़े हो गए तो उन्हें बैठाया. मतदान करने के बाद जब वह बाहर निकले तो उन्होंने वहां जनता का अभिवादन किया.
पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए साबरमती विधानसभा क्षेत्र के रानिप बूथ के बाहर भारी संख्या में लोग जुटे थे. मतदान करने के लिए जाने के दौरान भी उन्होंने जनता का अभिवादन किया.

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर