नोएडा. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी इलाके में शनिवार सुबह एक 6 मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लग गई. आग लगने की वजह से इमारत में रहने वाले परिवार दहशत में आ गए और अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
आग बेसमेंट में लगी थी इसलिए नीचे उतर कर बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस की टीम ने सीढ़ी लगाकर ऊपर के फ्लैट से लोगों को रेस्क्यू किया. आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. बिल्डिंग में फंसे करीब दो दर्जन परिवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश