केंद्र की मोदी सरकार ने NMDC के नगरनार स्टील प्लांट की स्ट्रैटेजिक सेल के लिए प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की. सरकार ने 50.79% हिस्सेदारी बेचने के लिए ईओआई आमंत्रित किया है. बोली जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2023 है. इसके लिए पूछताछ की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2022 है.
जानकारी के अनुसार, एनआईएसपी NMDC से अलग होने की प्रक्रिया में है, और एक अलग कंपनी एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) के रूप में बनाई जाएगी. डीमर्जर के बाद एनएसएल के शेयर बीएसई, एनएसई और कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होंगे.
जानिए कितना है कंपनी का मूल्य
नगरनार स्टील प्लांट की वैल्यू करीब 24,000 करोड़ रुपए है. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के लिखित आदेश में एक महीने तक का समय लग सकता है. अक्टूबर 2020 में, कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में अपने निर्माणाधीन नगरनार स्टील प्लांट को NMDC को बेचने की मंजूरी दी.

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं