मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है।सर्कस में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में हैं। फिल्म सर्कस में रणवीर डबल रोल में हैं। ट्रेलर के अंत में दीपिका पादुकोण की एंट्री होती है।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं सर्कस में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा भी डबल रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सर्कस कॉमेडी फिल्म अंगूर की रीमेक है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं