शिमला. हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई जिलों में शुक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
भारतीय मौसम विभाग ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
रिक्टर पैनामे पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र शिमला से लगभग 350 किलोमीटर दूर चंबा जिले के चौराह क्षेत्र के निकट 32.88 अक्षांश और 76.05 देशांतर और पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में भी महसूस किए गए। भूकंप से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं