रांची, झारखंड बोर्ड 12वीं का आज रिजल्ट जारी कर दिया गया।
जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने आज यहां झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया है।जैक 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है।साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुई हैं।वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 78.43% रहा।
कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो यहां भी लड़कियां आगे रहीं।इस बार कॉमर्स में 95% लड़कियां पास हुईं। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा।झारखंड बोर्ड इंटर 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

More Stories
बिलासपुर के अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर कलेक्टर सख्त! CMHO से मांगी तत्काल जांच रिपोर्ट, लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका ने किया आत्मीय स्वागत
जनऔषधि केंद्र में 90% तक सस्ती दवाएं! रायगढ़ में मरीजों को बड़ी राहत, प्रशासन ने दिए ये जरूरी निर्देश