रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से हाथी की मौत हो गई। जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। हाथी की मौत के दो दिन बाद शव मिलने से खफा डीएफओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक बीट गार्ड को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के घरघोड़ा रेंज के अमलीडीह में एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 18 व 19 नवंबर की रात अमलीडीह जंगल में विद्युत तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई थी। मामले की जानकारी दो दिन बाद विभाग को लगी। घटना की जानकारी लगते ही प्रभारी डीएफओ सहित विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और मामले में आगे की जांच शुरू की गई।
मामले में विभागीय जांच में परिसर रक्षक अमलीडीह सुशीला खडिय़ा द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी को बिना सूचना दिए मुख्यालय छोडऩा पाया गया। इस तरह परिसर रक्षक को अपने कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है। मामले में घरघोड़ा रेंजर अधिकारी योगेन्द्र गंडेचा ने बताया कि संबंधित बीटगार्ड का बिलासपुर में ट्रेनिंग थी, लेकिन वह बिना किसी को सूचना दिए चली गई।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन