नई दिल्ली. एयरपोर्ट पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भारत ने एक बेहद आधुनिक तकनीक तैयार की है। सहज और परेशानी मुक्त हवाई यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारत गुरुवार से डिजी यात्रा नामक एक मकेनिज्म शुरू कर रहा है। दरअसल यह एक फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी (FRT) है। भारत के तीन एयरपोर्ट पर फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी की शुरुआत की जा रही है। इसके जरिए यात्रियों को हवाई अड्डों पर बिना किसी कॉन्टैक्ट के आने-जाने की सुविधा मिलेगी। पहले चरण में इसे सात हवाईअड्डों पर और घरेलू उड़ान यात्रियों के लिए ही शुरू किया जाएगा।
हवाई यात्रियों को कागज-रहित प्रवेश की सुविधा देने वाली प्रणाली ‘डिजियात्रा’ बृहस्पतिवार को दिल्ली, बेंगलुरु तथा वाराणसी के हवाईअड्डों पर शुरू हो गई। इस प्रणाली में यात्रियों का चेहरा ही उनकी पहचान के तौर पर काम करेगा। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि डिजिटल ढंग से चेहरे की पहचान कर हवाईअड्डे पर प्रवेश की सुविधा देने वाली ‘डिजियात्रा’ में यात्रियों से संबंधित आंकड़ों को विकेंद्रित ढंग से सुरक्षित रखा जाएगा।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन