बालोद। अक्षय तृतीया के अवसर पर बालोद जिले के ग्राम देवगहन स्थित मुनि बाबा मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इस हमले में करीब 60 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं.
घायलों को तत्काल अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है. कुछ श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वहीं क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना.

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर