कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 29 नवंबर को होने वाली प्रशासनिक बैठक के दौरान राज्य के दो नए जिलों के रूप में सुंदरबन और बशीरहाट की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों को दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों को मिलाकर बनाया जाएगा। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “दो नए जिलों को बनाने के लिए सभी जरूरी काम पूरे कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री कल प्रशासनिक बैठक के दौरान हिंगलगंज में नामों की घोषणा कर सकती हैं।”
सीएम सोमवार से सुंदरबन के मैंग्रोव क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी। इस दौरे के दौरान ममता बनर्जी हिंगलगंज में ‘प्रतिकि पूजा’ (प्रकृति पूजा) करेंगी। यह पहला अवसर होगा, जबकि ममता बनर्जी प्रकृति पूजा करेंगी।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं