पंजाब के पटियाला जेल में एक वर्ष जेल की सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर है कि उन्हें शीघ्र ही रिहाई मिल सकती है। सिद्धू अभी 34 साल पुराने रोडरेज के मामले में पटियाला जेल में हैं और सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अच्छे आचरण के चलते जेल से रिहा किया जा सकता है।
बता दें कि, क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू अब तक साढ़े 6 महीने जेल काट चुके हैं। नियमों के अनुसार, सिद्धू के लिए रिहाई से संबंधित तमाम कारक उनके पक्ष में हैं। जेल प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अच्छे आचरण के कारण जिन कैदियों को रिहा करने की सिफारिश वाली सकारात्मक रिपोर्ट पंजाब सरकार को भेज दी है, उसमें कांग्रेस नेता सिद्धू का नाम भी शामिल है। जेल में नवजोत सिंह सिद्धू का आचरण और क्लर्क के रूप में उन्हें जेल के कामकाज की सौंपी गई जिम्मेदारी और जेल नियम होने के बाद भी कोई छुट्टी तक ना लेना, ये सब कुछ नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें जल्द रिहाई मिल सकती है। फिलहाल अब गेंद पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पाले में है।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं