रायपुर//दि बीबीसी लाइव :
प्रार्थिया ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री के इंस्टग्राम आई.डी. के फोटो प्रोफाईल से उसका फोटो चोरी कर इंस्टाग्राम में फर्जी आई.डी. बनाकर आई.डी. में प्रार्थिया की पुत्री का फोटो लगाकर अश्लील फोटो अपलोड़ किया जा रहा है।
जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 445/22 धारा 67 आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की साईबर विंग तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से प्रकरण में अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित कर सरोना आमानाका निवासी आरोपी सूरज अग्रवाल को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।
जिस पर आरोपी सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी सूरज अग्रवाल को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी – सूरज अग्रवाल पिता प्रकाश अग्रवाल उम्र 21 साल निवासी आर डी ए कालोनी सरोना चौक थाना आमानाका रायपुर।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं