नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज एक बड़ा हादसा टल गया। यहां गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। गंगा गोमती एक्सप्रेस प्रयागराज से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान गंगा गोमती एक्सप्रेस का इंजन बीच रास्ते में ट्रेन को छोड़कर आगे बढ़ गया।
इससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन कोच को छोड़कर 200 मीटर आगे निकल गया। सूचना मिलने के बाद ट्रेन से यात्री बाहर उतरे। बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने की वजह से यह घटना हुई। फिलहाल रेलवे की टेक्निकल टीम ने मरम्मत कर दी है। तकरीबन 2 घंटे के बाद लखनऊ के लिए ट्रेन रवाना हुई

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं