June 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पाइल्स के आरोपी पर पुलिस मेहरबान: 2 दिन थाने में बैठाने के बाद छोड़ा, पैसा लेकर छोड़ने की आशंका

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर पुलिस का अनोखा मामला सामने आया है। जहां पाइल्स के आरोपी पर पुलिस मेहरबान दिखी। दरअसल, आरोपी को दो दिन थाने में बैठाकर छोड़ दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पैसा लेकर थाने से छोड़े जाने की बात सामने आई है। वहीं इस मामले में अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल, इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र कुख्यात अपराधी शीतल आर्य पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त ने 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए थे। राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर की सूचना पर राजेंद्र नगर क्षेत्र में ही आरोपी घूमता हुआ मिला। जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।