प्रदेश में औद्योगिक सुरक्षा और दुर्घटनाओं को लेकर विधानसभा में महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत द्वारा औद्योगिक दुर्घटनाओं में हुई जान-माल की क्षति और मुआवजे को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आंकड़े पेश किए।
दुर्घटनाओं का आंकड़ा और क्षति
मंत्री ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 तक प्रदेश में कुल 171 औद्योगिक दुर्घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में 124 श्रमिकों की मृत्यु हुई और 86 श्रमिक घायल हुए।
मुआवजा और पुनर्वास स्थिति
मृत श्रमिकों के आश्रितों को कुल ₹17,23,68,454 की मुआवजा राशि प्रदान की गई।
घायल श्रमिकों को ₹60,32,342 की मुआवजा राशि दी गई।
मृतकों के परिजनों के पुनर्वास को लेकर कोई विशेष प्रावधान नहीं होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं की गई।
जांच और औद्योगिक सुरक्षा उपाय
सभी 171 औद्योगिक दुर्घटनाओं की जांच कराई गई।
कारखाना अधिनियम के उल्लंघन में 191 औद्योगिक इकाइयों को दोषी पाया गया।
औद्योगिक सुरक्षा को लेकर यह आंकड़े गंभीर चिंताओं को जन्म देते हैं। विपक्ष ने सरकार से सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर