आरंग. नेशनल हाईवे 53 पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं. यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया के पास हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. क्रेन की मदद से शवों को निकाला जा रहा है. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. दुर्घटनाग्रस्त XUV कार का नंबर CG 04 NQ 5063 है. शव के शत-विक्षत होने से अभी तक मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है. कार के टायर फटने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है.

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर